फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के वेतन व एरियर संबंधी समसस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ऊन की इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए राहुल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक ऊन अध्यक्ष अनिल वर्मा व धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में शिक्षकों के वेतन व एरियर संबंधी समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई। साथ ही वेतन में हर माह देरी के कारण ब्लॉक ऊन के अध्यापकों को हो रही आर्थिक व मानसिक परेशानियों से अवगत कराते हुए दोषी कर्मचारी के विरुद्ध जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। शिक्षकों का आरोप है कि विकास खंड ऊन के अध्यापकों का मासिक वेतन बाबुओं की लापरवाही के कारण लगातार देरी से आता है। जिन अध्यापकों द्वारा ऋण लिया गया है, उनकी समय से किश्त न जाने के कारण पेनल्टी भरनी पड़ती है। पिछले कई वर्षों से पेंडिंग चल रहे अनेक प्रकार के एरियर का भुगतान न होने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग वाहन भत्ता भी कई माह से स्वीकृत न हो पाने के कारण आर्थिक हानि हो रही हैं। इससे सभी अध्यापकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक मंत्री सुबोध शर्मा, ब्लॉक मंत्री महावीर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष रजत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, बासोराम शर्मा, अंकित सरोहा, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ब्लॉक ऊन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, आशीष कुमार, प्रमोद शर्मा, गौरव कुमार, सुधीर कुमार, उपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें