पुवायां सीएचसी पर बैठे गांव विक्रमपुर के घायल
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। मामूली विवाद में चार लोगों ने तमंचे, तलवार और लाठी लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया। झगड़े में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव विक्रमपुर निवासी कर्मवीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे उनके बड़े भाई कृपाल अपने मकान के किनारे गन्ने का अगौला इकट्ठा कर रहे थे।
इस बीच गांव के ही रामसेवक ने उनके भाई के सिर में डंडा मारकर गंभीर घायल कर दिया। उसने विरोध किया तो रामसेवक, रामशेर, महेश और अरुण लाठी, डंडे लेकर आ गए और दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई में उनके अलावा भाई कृपाल, पत्नी निर्मला देवी, पुत्री शीतल, सैजल, पुत्र प्रिंस, मां कलावती को भी चोटे आई हैं।
शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। रामशेर के पास तमंचा और अरूण के पास तलवार थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।