फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना अपलोड न करने वाले 135 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना अपलोड न करने वाले 135 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन

वेबसाइट से संबधित सूचना भेजने में लापरवाही बरतने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर अपने विद्यालयों से संबंधित सूचना 30 मई तक अपलोड करनी थी। जिले के 280 विद्यालयों में 145 ने सूचना अपलोड की। जबकि 135 विद्यालयों ने सूचना अपलोड नहीं की। डीआईओएस ने नोटिस जारी करते हुए 10 जून तक हर हाल में सूचना अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट बनाई जानी है। इस पर विद्यालय का भौतिक इतिहास, शिक्षकों की संख्या, कमरों की संख्या, छात्रों की संख्या दर्ज करनी है। यह कार्य माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 30 मई तक करना था, लेकिन 135 विद्यालयों ने सूचना अपलोड नहीं की। जिस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 280 विद्यालयों को अपने विद्यालय से संबंधित सूचना वेबसाइट पर अपलोड करनी थी, पर 135 विद्यालयों ने सूचना अपलोड नहीं। इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। अगर यह 10 जून तक सूचना अपलोड नहीं करते है तो उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें