फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

विज्ञापन
कृष्णा पैलेस हाल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देते राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी।सं? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स
विज्ञापन

कांग्रेस का पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण से पराक्रम विजय सेना निर्माण का प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को कृष्णा पैलेस में शुरू हुआ। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत स्तर अध्यक्ष के साथ ही जिले के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। आज जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं वह सब कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल किया। सभी वर्गों का साथ लेकर चलने का कार्य किया। भाजपा सरकार कल-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। आने वाला विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, देवेंद्र निषाद आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कन्नौजिया, शांती देवी, दिलशाद अफसर, मोहम्मद नजीर, नीलम चतुर्वेदी, हाजी कुतुबुद्दीन, सुनील कुमार पांडेय, महामंत्री विजय कुमार शुक्ल, अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती, संजय तिवारी, अयाजुल हक, संजय पाठक, चंद्रमणि त्रिपाठी, निसार अहमद, अब्दुल्लाह, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, सुग्रीव पासवान, सतीश साहनी, परशुराम सिंह, राजीव गौड़, विजय विश्वकर्मा, शिवनाथ गोड़, राम सिंह कन्नौजिया, मीनू सिंह, पंकज राव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें