फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी ने युवक पर हमला करने का मढ़ा आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी ने युवक पर हमला करने का मढ़ा आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

युवक ने आरोपों को बताया निराधार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू के धौरहरा स्थित आवास पर बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर हंगामे की स्थिति हो गई। बसपा प्रत्याशी और एक युवक के बीच नोकझोक हुई। वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला। बसपा प्रत्याशी का आरोप है कि युवक अपशब्द कहते हुए उन पर हमलावर हो गया और जानमाल की धमकी देकर रिवाल्वर लहराते हुए अपनी गाड़ी से भाग गया। पुलिस ने देर शाम युवक पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम का आरोप है कि बुधवार को वे अपने धौरहरा स्थित आवास पर करीबियों और भाइयों के साथ बैठक कर रहे थे। दिन में करीब एक बजे अचानक चंद्रशेखर सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी शिवशंकरपुर पहुंचे और उन्हें अपशब्द कहते हुए हमलावर हो गए। आरोप है कि गोलू सिंह ने उन्हें जानमाल की धमकी दी। घटना के बाद वहां मौजूद उनके समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि मौके से गोलू सिंह रिवाल्वर लहराते हुए अपनी गाड़ी से भाग गए। आरोप है कि वे बसपा के प्रत्याशी हैं और चुनाव जीत रहे हैं। इसी वजह से विपक्ष के प्रमुख दलों के लोग इनके खिलाफ ऐसे लोगों को भेजकर चुनावी माहौल बिगाड़ने और उनको जानमाल की क्षति पहुंचाना चाहते हैं। बसपा प्रत्याशी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जबकि गोलू सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उनका आरोप है कि बसपा प्रत्याशी आफताब आलम को शक था, कि वह उनके कार्यालय की गतिविधियों की एक वीडियो बना लिए हैं। उसी शक की वजह से आफताब ने उन्हें अपने कार्यालय पर फोन कर बुलाया और अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। उन्होंने मौके से भागकर जान बचाई। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि बसपा प्रत्याशी आफताब की तहरीर के आधार पर चंद्रशेखर सिंह उर्फ गोलू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें