फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के साथ कोविड प्रोटोकाल पालन के लिए प्रेरित करेंगी आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के साथ कोविड प्रोटोकाल पालन के लिए प्रेरित करेंगी आशा
विज्ञापन

- आज होने वाले मतदान में भागीदारी निभाएं जनपद के लोग
- आशा कार्यकर्ता व संगिनी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गयी है जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी अपने कार्य क्षेत्र में मतदाताओं को तीन मार्च को मतदान करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल के पालन की अपील करेंगी। लोगों से वह अनुरोध करेंगी कि वह मतदान केंद्र पर जाकर कोविड प्रोटोकाल के साथ मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
सीएमओ डॉ इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में सभी लोग अपनी भागीदारी निभाएं और मतदान अवश्य करें। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन भी अवश्य करें। जनपद की समस्त आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी मतदाताओं के यहां जाकर उन्हें कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ ही मतदान की अपील करें। अधिक से अधिक मतदान कराना सभी का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड का प्रभाव कम हो चुका है, लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी अनुपालन करने की जरूरत है। दो गज की दूरी भी बनाए रखें।
विज्ञापन

पीठासीन के पास रहेगी इमरजेंसी किट
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि हर पीठासीन अधिकारी के पास दवाओं की इमरजेंसी किट रहेगी। इस किट में मास्क के साथ ही त्वरित इलाज के लिए दवाएं रहेंगी। इन दवाओं में पेट दर्द, गैस, सिर दर्द आदि की दवाएं होंगी। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार आदि की भी व्यवस्था होगी। यह सारी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्र पर आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी। साथ ही उनके हाथों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें