सपा नेता ने बुधवार को गांव केला देवी मंदिर के नजदीक जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था वहां मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और मंच को शुद्धिकरण करने जैसी बातें कहीं थीं।
संभल में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने और उनके मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण करने का दावा करने वाले समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस 8-10 अज्ञात लोग जो आरोपी बनाए गए हैं, उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि सपा नेता ने बुधवार को गांव केला देवी मंदिर के नजदीक जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था वहां मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और मंच को शुद्धिकरण करने जैसी बातें कहीं थीं।
इससे माहौल खराब होने की स्थिति बनी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।