फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक लापरवाही पर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिना सूचना दिए अवकाश लेने पर जुनावई के गांव नगला डुमायल स्थित प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जुनावई के गांव नगला डुमायल स्थित प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपचंद गंगवार को बिना सूचना दिए ही अवकाश लेने व अनुपस्थित रहने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अगस्त महीने के वेतन पर रोक लगा दी थी, लेकिन फिर भी विद्यालय के इंचार्ज व प्रधानाध्यापक बिना सूचना दिए दोबारा विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। जिससे विद्यालय की कोई भी सूचना विभाग में नहीं पहुंच रही थी। साथ ही प्राथमिक विद्यालय में खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान बच्चे फटी टाट-पट्टियों पर बैठे मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीपी सिंह ने प्रधानाध्यापक दीपचंद गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही गांव दबथरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में संबंद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें