फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों व मीट फैक्टरी के गार्डों में हुई मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्टरी में बकाया रुपये मांगने गए पशु व्यापारियों को फैक्ट्री के गार्डों ने अंदर जाने से मना किया। पशु व्यापारी अंदर जाने की जिद करने लगे। जिसको लेकर पशु व्यापारियों और गार्डों में नोकझोंक शुरू हो गई। कहासुनी के बाद गार्डों और पशु व्यापारियों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में तीनों लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित मोहल्ला कोटला निवासी वसीम, नसीम व मारूफ तीनों भाई फैक्टिरयों में पशु बेचने का काम करते हैं। गुरुवार की रात्रि साढ़े आठ बजे करीब तीनों भाई कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली स्थित एक मीट फैक्टरी में बकाया रुपये लेने गए थे। फैक्टरी के गेट पर मौजूद गार्डों ने अंदर जाने से मना कर दिया। तीनों भाई फैक्टरी के अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। जिसको लेकर गार्डों और तीनों भाईयों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें