फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीबीएसई के 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम को देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। अभिभावकों और अध्यापकों ने मिठाई बांटी। एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए। जिन्होंने विद्यालय से टॉप किया उनके साथ साथियों ने सेल्फियां लीं। इस मौके पर अध्यापक भी खड़े नजर आए।
विज्ञापन

नगर के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सृष्टि वार्ष्णेय ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। इसी विद्यालय के पर्थ गर्ग ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में दूसरा स्थान पाया है। प्रधानाचार्य रॉय मॉन जॉर्ज ने बताया कि विद्यालय से 238 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसका परीक्षा परिणाम पूरा सौ प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य ने सभी को मेहनत से शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा दी है।
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महक मशरिक ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किय है। परिजन और अध्यापकों ने छात्रा को शुभकामनाएं दी। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

हेरिटेज कॉन्वेंट स्कूल में एमन फातिमा ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। परिजन और अध्यापकों में छात्रा की सफलता से खुशी की लहर है। सफलता को छूने वाले विद्यार्थी खुशी का इजहार जगह जगह करते दिखाई दिए। परिजन और अध्यापकों के साथ सेल्फी का दौर चलता दिखा। वहीं दूसरी ओर विद्यालय टॉपर को साथी छात्र गोद में उठा कर खुशी का इजहार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें