फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी 31 अक्तूबर को पहुंचेंगे सहारनपुर: वंचित समाज सम्मेलन को करेंगे संबोधित, जानें- पूरा कार्यक्रम

Thu, 28 Oct 2021 10:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

असदुद्दीन ओवैसी 31 अक्तूबर को सहारनपुर पहुंचेंगे और यहां शोषित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बताया गया कि ओवैसी 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सहारनपुर जिले में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 31 अक्तूबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। ओवैसी जनता रोड स्थित खुर्द बस अड्डे पर वंचित शोषित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। प्रचार पोस्टर भी जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टियां हर वर्ग का वोट चाहती हैं, लेकिन सम्मान की बात आते ही सत्ता में आने पर नेता हाथ खींच लेते हैं। कमजोर वर्ग के लोग अब अपनी लड़ाई खुद लडेंगे। पार्टी वंचित शोषित लोगों के साथ खड़ी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दावेदारी पेश करेगी और यूपी में अच्छी सीट लेगी।

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सहारनपुर में जनता रोड स्थित खुर्द बस अड्डे पर सम्मेलन में पहुंचेंगे। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें