उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर सिड़की झबरेड़ा मार्ग पर एक छोटे हाथी टेंपो एवं मोपेड की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें मोपेड सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला किला मंगलौर निवासी (45) वर्षीय छोटा पुत्र कालू हमीद अपने साथी मंगलौर निवासी (40) वर्षीय शौकत पुत्र छोटा के साथ मोपेड पर थाना रामपुर के गांव छिदबना अपने भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह दघेड़ा मोड़ पर पहुंचे सामने से आ रहे छोटे हाथी से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने छोटे हाथी को कब्जे में ले लिया है।