सहारनपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अपराधियों से जनता त्रस्त थी, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है।
मंगलवार की देर शाम आइपीटी सभागार में आयोजित भाजपा के युवा उत्थान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में आए दिन घोटाले होते थे, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से घोटालों पर अंकुश लगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। स्टार्टअप योजना के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। भाजपा सरकारों के कार्यकाल में अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंची है। किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए गए। योगी सरकार ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया। अपराधियों की वजह से पलायन करके गए लोगों को पुन: बसाया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद पर अंकुश लगाया। योगी सरकार ने प्रदेश को भयमुक्त बनाया है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना, प्रदेश मंत्री अमन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, विधायक बृजेश सिंह, विधायक सतेंद्र तोमर, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुनील नागर, गौरव राणा, विपिन सिरोही, सत्यार्थ प्रकाश, अमित गगनेजा, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
किशोर, प्रीतम और रघुराज की सराहना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2011 में जब वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब अनुच्छेद 370 हटाए जाने की मांग को लेकर कलकत्ता से कश्मीर तक यात्रा निकाली गई। इस दौरान सहारनपुर से भाजपा नेता किशोर शर्मा, प्रीतम चौधरी और रघुराज उनके साथ शामिल थे, जो जेल में भी उनके साथ रहे हैं। उन्होंने तीनों नेताओं के कार्यों की सराहना की।
डिप्टी सीएम की जगह आएंगे पंचायती राज मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष
बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सहारनपुर कार्यक्रम स्थगित हो गया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि डिप्टी सीएम को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करनी थी, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उनकी जगह पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे।
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खे?- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खे?- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खे?- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में मौजूद विधायक व पूर्व सांसद- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खे?- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय सूचना प्?- फोटो : SAHARANPUR
आईपीटी सभागार में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में दीप जला कर शुभारंभ करते केंद्र?- फोटो : SAHARANPUR