शिवरात्रि पर शिव बरात में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गणेश्वर शिव मंदिर में धूमधाम से शिव विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर शिव बरात निकाली गई। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित योगेश तिवारी ने कहा कि महादेव ही इस जगत को सुख देने वाले हैं। मां पार्वती ही जगत की समस्त बाधाओं को हरती हैं। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों का सदा उद्धार करते हैं। शिवरात्रि पर मां पार्वती को सोलह शृंगार चढ़ाकर विवाहिताओं को पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे वह सदा सुहागन रहती हैं और मां पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान राजीव शर्मा, दीपा शर्मा, देवेंद्र, शिमला, भोला, मोहन सैनी, सोहन सैनी, रवि गर्ग, विक्की गर्ग, अंकुर गर्ग, राम वालिया, अनीता वालिया, संदीप चौहान, सत्यपाल शर्मा, राकेश, अंकुर गर्ग, अनुराग गर्ग मौजूद रहे।