फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में दिन भर गूंजता रहा बोल बम का उदघोष

विज्ञापन
गागलहेड़ी में जलाभिषेक के लिए लगी कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान/सरसावा/गंगोह (सहारनपुर)। जिले के देहात में शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर शीश नवाया। शिवालयों में दिन भर हर हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के कैलाशपुर स्थित पंचमहादेव मंदिर, दिनारपुर के शिव मंदिर, कस्बे के बड़े मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रामपुर मनिहारान में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, प्राचीन सिद्धपीठ श्री ठाकुर द्वारा मंदिर, ब्लॉक बाजार कला स्थित शिव मंदिर, डीप्टन वाला मंदिर, स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडित सुरेन्द्रानंद, लता शर्मा, दिग्विजय शर्मा, सनातन धर्म सभा के प्रधान सुशील कुमार आदि रहे।
सरसावा में नकुड़ रोड स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3:45 पर पूजा अर्चना संपन्न कराई। सुशील कांबोज, अनुज कांबोज, नरेश, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव हरडाखेड़ी में पुलिस की देखरेख में शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुलतानपुर के बाजार वाले शिव मंदिर, कंकरो वाले मंदिर, चारजों वाले मंदिर तथा चिलकाना के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, बाजार स्थित हनुमानजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गांव धौलाहेड़ी के मंदिर में महाशिव पुराण का अनवरत पाठ चल रहा है। गांव पठेड, पटनी, पटना, सीकरी, बडगांव, पाजबांगर, चौरीमंडी, दौलतपुर, दानतपुर आदि में लोग सुबह से ही जलाभिषेक करने पहुंचने लगे थे।
गंगोह के गुड़छप्पर समेत अन्य शिव मंदिरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शिव चौक, बड़ा शिवालय, महलतला, गुड़छप्पर, लखनौती, बरसी, पुरुषार्थी धर्मशाला, सनातन धर्म सभा, सराफा बाजार स्थित हनुमान-शिव मंदिर आदि में जलाभिषेक के लिए लाइनें लगी रहीं।

गांव पटना में जलाभिषेक करते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें