फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नामांकन के लिए मलिन बस्तियों में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
मलिन बस्ती में बच्चों का नामांकन कराने पहुंचे एडी बेसिक योगराज सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के लिए इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मलिन बस्तियों और घुमंतू परिवारों के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में एडी बेसिक बृहस्पतिवार को मलिन बस्ती पहुंचे और बच्चों का नामांकन कराया। उधर, बीएसए मवींकला स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचे और बच्चों का नामांकन कराया।
विज्ञापन

एडी बेसिक योगराज सिंह बृहस्पतिवार मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप को साथ लेकर राकेश टाकिज के पीछे स्थित मलिन बस्ती में पहुंचे। उन्होंने झुग्गियों के दरवाजों पर जाकर लोगों से उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में बात की। 15 बच्चे ऐसे मिले, जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत उक्त बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया। इसके बाद अंकित विहार में तीन बच्चे ऐसे मिले, जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं। इन बच्चों का भी नामांकन नजदीकी विद्यालय में कराया है। एडी बेसिक ने महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। साथ ही पढ़ाई के दौरान बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान संदीप गुप्ता, दिनेश कुमार, अनुराग, नवीन मंगल आदि मौजूद रहे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार भी बृहस्पतिवार को मवींकला स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने परिवारों से बात की। यहां आठ बच्चे ऐसे मिले, जिनका नामांकन नहीं है। अंबरीष कुमार ने तुरंत उक्त बच्चों का नामांकन कराया। उन्होंने अभिभावकों को मुफ्त शिक्षा और अन्य सुविधाओं से अवगत कराया और अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। इस मौके पर वैैभव जैमिनी, नीलू चोपड़ा, नईम अहमद, चीनू कच्छल, गोपाल शर्मा, अनीता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें