फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनु परिहरि रघुबर बिरहं राउ गयउ सुरधाम

विज्ञापन
टीटू कॉलोनी में केवल लीला और दशरथ मरण लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री रामलीलाओं में केवट लीला, दशरथ मरण और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के वियोग में महाराजा दशरथ के प्राण त्यागने पर दर्शक भी भावुक हो गए। कलाकारों ने राम राम कहि राम कहि राम राम कहि राम, तनु परिहरि रघुबर बिरहं राउ गयउ सुरधाम चौपाई भी पढ़ी।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा टीटू कॉलोनी में आयोजित रामलीला में केवट और दशरथ मरण की लीला हुई। केवट के किरदार में अनिरुद्ध गुरुंग, दशरथ के किरदार में डिंपी, राम के किरदार में नितिन वालिया और लक्ष्मण के किरदार में अभिषेक अरोड़ा ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान महामंत्री जसबीर मोघा, संचालक सुरेंद्र मोघा, प्रबंधक अनिरूद्घ गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूख, प्रमोद धीमान, दीपक मलिक, गगनदीप, शिवा गांधी, नीना गुरुंग मौजूद रहे।
गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान पर श्री आशुतोष रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान श्री राम व लक्ष्मण के साथ परशुराम का संवाद आकर्षक रहा। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेेश छाबड़ा, मुख्य संयोजक संजय भसीन, गौरव पुरी, करन मल्होत्रा, संदीप भाटिया, अनूप आहलुवालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप के गोपाल नगर में सुपर क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला हुई। राम के किरदार में पवन सेतिया, लक्ष्मण के किरदार में संजीव छाबड़ा, सीता के रूप में तन्नु, परशुराम के किरदार में जंग बहादुर और महाराज जनक के किरदान मनोज गगनेजा के अभिनय को खूब पसंद किया गया। इस दौरान प्रधान काका सूरी, ईश पुजानी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, राजीव वधवा, मितेश तनेजा, पंकज गुंबर आदि मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति केशव नगर नुमाइश कैंप में यज्ञ कराकर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्री पंचायती सुंदर मंदिर के पुरोहित सूर्य प्रताप ने पूजन कराया, जिसके बाद देवी सुदीक्षा ने ध्वजारोहण कर लीला का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक सुभाष गंगा, अध्यक्ष राजन कोचर, महामंत्री दीपक जुनेजा, लखन कालड़ा, राजीव कालिया, संजीव जसूजा, अशोक धवन, जगदीश भंडारी, गुलशन फुटेला, सन्नी तनेजा, आशु बजाज, राजेश मिगलानी, रम्मी धवन, दीपक गंगा, शिवांक मदान, संदीप सुखीजा, राघव धवन, पारस मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें