सहारनपुर। हिंदुओं और हिंदू देवताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने का वीडियो वायरल होने से संगठनों में रोष है। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मोहल्ला विजय कालोनी निवासी दिव्यांश पंडित का कहना है कि वह सुबह अपने एक मित्र के साथ कोर्ट रोड स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। उसी समय उसके व्हाट्सएप पर एक वीडियो पहुंचा। जिसमें एक युवक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि, भगवान शिव एवं हिंदू बहन-बेटियों केे बारे में गंदी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। वीडियो में आरोपी स्वयं को उत्तर प्रदेश का निवासी बता रहा था। दिव्यांश का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद प्रदेश एवं देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। इस संबंध में उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में राहुल झांब, नमन गुंबर, रमेश पंजाबी, आशु अरोड़ा, प्रिंस रेलिया, संचित अरोड़ा, शुभम वर्मा, गौतम सचदेवा, अमित सेठी, नितिन शरद, प्रमोद, प्रवीण, मनीष शामिल रहे।