फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनता रोड स्थित एक्मे ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कूल विजेता रहा है। समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को अल्पाइन स्कूल और एमटीएस स्कूल सरसावा के बीच खेला गया। इसमें अल्पाइन स्कूल की टीम ने एमटीएस स्कूल को 25-13 और 25-23 के अंतर से हराया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर जावेद अली खान, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष सुधीर जोशी रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विधायक संजय गर्ग ने आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन जुबैर आलम, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. असित सेन, संदीप मलिक, मोहित पुंडीर, शिवम भार्गव, मनीष कुमार, स्नेहा सारस्वत, आकांक्षा लांबा, कनिका लंबा, आरती चौधरी, शौर्य गुप्ता, जिला वुशु संघ के सचिव सोनवीर सिंह, गौरव ठाकुर, डॉ. लोकेश कुमार, निधि शर्मा, पूजा चावला, नैना, प्रगति गोयल, दीपिका, कुलदीप, राहुल जैन, अंजली चौधरी, मोनिका शर्मा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें