रामपुर। डीएम रविंद्र सिंह मांदड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ रायल्स ने चेन्नई स्टार को पांच विकेट से हराकर आईपीएल मिनी किक्रेट टूर्नामेंट जीत लिया। रवि चावला को मैन ऑफ द मैच और गेम चेंजिंग अवार्ड दिया गया।
शहीदे आज स्पोटर्स स्टेडियम बमनपुरी में खेले जा रहे मिनी आईपीएल किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चेन्नई स्टार और लखनऊ रायल्स के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ रायल्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ रायल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने 22 गेंदों में शानदार 36 रन बनाए। मैन ऑफ़ द मैच और गेम चेंजिंग अवार्ड रवि चावला को दिया गया। मुख्य अतिथि रेडिको खेतान के डायरेक्टर केपी सिंह, डॉक्टर नूर मोहम्मद , डॉक्टर राशिद पाशा , अनीस अहमद , सुल्तान अहमद , मोहम्मद फुरकान, शाहनवाज आदि रहे । टूर्नामेंट के आयोजकों मुफीद्, नवेद, मुनीर, अफ़जाल , काशिफ़ ओर फ़रमान अली ने सभी का आभार जताया।