रामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग, सहारा अस्पताल ,सेवा अस्पताल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में रखे चार कूलरों में डेंगू लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम लोक निर्माण विभाग, सहारा अस्पताल ,सेवा अस्पताल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंची। टीम ने कूलर और उसके आसपास की जगह की जांच की। इस दौरान चार कूलर में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने लार्वा को नष्ट कर पानी को निकाल दिया। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों के रोकथाम नियंत्रण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज दिवेदी ने बताया कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में रखें चार कूलर में डेंगू लार्वा पाया गया। डेंगू लार्वा मिलना विभागीय कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। भविष्य में डेंगू मलेरिया रोकथाम को लेकर सभी ठोस कदम उठाने के साथ स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया है।