फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेधड़क चीर रहे कोसी का सीना

Fri, 22 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी के कोसी नदी में खनन माफिया खुलेआम दिन-रात जेसीबी और पोपलेन से अवैध खनन कर रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने जिले में अवैध खनन रोकने के लिए कड़े आदेश दिए हैं। एसडीएम को रात के समय छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। ये अलग बात है कि तहसील प्रशासन और खनन माफिया को इस आदेश की रत्ती भर भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन



खनन माफिया बेधड़क कोसी का सीना चीर रहे हैं और तहसील प्रशासन को इसकी परवाह नहीं है। स्वार क्षेत्र के गांव घोसीपुरा, पट्टी कला, करीमपुर, जमना-जमनी, बेलबाड़ा आदि कोसी घाटों पर कोसी नदी में दिन-रात खनन माफिया की ओर से जेसीबी और पोपलेन से अवैध खनन किया जा रहा है।


प्रतिदिन ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रालियां इस काम को अंजाम दे रही हैं। दर्जनों वाहन कोसी नदी से रेत निकालकर रातोंरात आसपास के स्टोन क्रेशरों पर ले जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कोसी घाट से रेत भरकर ले जा रहे वाहन उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी तहसील अधिकारी अवैध खनन रोकने में कोई रुची नहीं ले रहे हैं। कोसी नदी के पांच किलोमीटर दायरे में जेसीबी और पोपलेन दिन-रात गरजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें