फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में बकाया भुगतान के आश्वासन पर ठेकेदारों का अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। रामपुर-नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था द्वारा बकाया भुगतान न करने पर अनशन पर बैठे ठेकेदारों ने रविवार को प्रोजक्ट मैनेजर के 10 दिन में बकाया भुगतान दिलवाने के आश्वासन अनशन खत्म कर दिया। वहीं, ठेकेदारों का कहना है अनशन तो खत्म किया जा रहा है, लेकिन धन के अभाव में वे कार्यदायी संस्था को माल की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई की कार्यदायी संस्था सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा रामपुर-नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री व मिट्टी आदि की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार करोड़ों रुनये का भुगतान न देने पर खूंटाखेड़ा स्थित कंपनी के यूनिट कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गए थे। वहीं, रविवार को कम्पनी के प्रोजक्ट मैनेजर पार्थो सासमल ने आपूर्ति ठेकेदारों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया की चार दिन के भीतर ही ठेकेदारों को पिछले वर्क रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी तथा दस दिन के भीतर पिछला बकाया भुगतान भी करा दिया जाएगा। इस पर अनशन पर बैठे ठेकेदारों ने अनशन खत्म कर दिया।
वहीं, आपूर्ति ठेकेदार जेएसएस के प्रोपाइटर शमशेर सिंह ने बताया कि उनकी कम्पनी का कार्यदायी संस्था पर दो करोड़ रुपये से भी अधिक का बकाया है। इसी तरह अन्य कंपनियों का भी करोड़ों बकाया है। कार्यदायी संस्था ने ठेकेदारों से काम तो करा लिया, लेकिन पिछले छह माह से वर्क ऑर्डर ही उपलब्ध नहीं कराया। जिस कारण नए बिल नहीं बन पा रहे हैं और सभी ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के वेतन, फायनेंस कंपनियों तथा बैंकों की किश्त जमा नहीं हो पा रही है। प्रोजक्ट मैनेजर के आश्वासन पर अनशन तो समाप्त कर दिया है, लेकिन बकाया भुगतान न होने तक कोई भी ठेकेदार धनाभाव के कारण निर्माण सामग्री, मिट्टी व मजदूरों की आपूर्ति नहीं कर पाएगा। इस दौरान गुलफाम, आरिफ, जाबिर, शफीक, राजेश, सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें