रामपुर। अंधाधुंध बिजली कटौती के विरोध में मोहल्ला घेर मियां खां की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली कटौती होने से सबसे अधिक परेशानी मासूम बच्चों को होती है। गर्मी से परेशान होकर लोग घर से बाहर निकलते हैं तो कहा जाता है कि वे लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। बिजली विभाग अपनी मनमानी पर उतारू है। इस मौके पर राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सैय्यद विक्की मियां, कहकशा, तारा, रिहाना, फौजिया, यासमीन, शमा, दुख्तर, रूबी, रहीन, फूल बी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद