फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत

Wed, 03 Feb 2016 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के डाक विभाग की मेलवैन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। गाड़ी पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह हादसा हरचंदपुर थाने के सामने उस समय हुआ, जब गाड़ी इलाहाबाद से लखनऊ डाक लेकर जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी काटकर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इलाहाबाद से डाक विभाग की मेलवैन डाक लेकर लखनऊ जा रही थी। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज निवासी मेराज (40) पुत्र रियाज गाड़ी चला रहा था।

लखनऊ जिले के ठाकुरगंज निवासी संतोष कुमार (39) किसी काम से इलाहाबाद गया था। वह भी गाड़ी पर बैठकर लखनऊ जा रहा था।

हाईवे पर जैसे ही गाड़ी हरचंदपुर थाने के पास पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे गाड़ी पर सवार संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चालक मेराज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि डाक विभाग की गाड़ी डाक लेकर इलाहाबाद से लखनऊ लेकर जा रही थी। अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटने के चलते हादसा हुआ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में डाक विभाग की गाड़ी पलटने की सूचना पर डाक अधीक्षक रायबरेली पीएन यादव ने डाक निरीक्षक पश्चिमी बछरावां राजेश्वर दुबे को मौके पर भेजा।

अधीक्षक ने बताया कि इलाहाबाद से लखनऊ तक मेल वैन चलती है, जो डाक ले जाने का कार्य करती है। इलाहाबाद डाक विभाग की गाड़ी थी। पलटने के चलते एक युवक की मौत हुई है, जबकि चालक घायल हुआ है।

भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे फकीर मजरे कोला हैबतपुर गांव निवासी सुधीर कुमार (25) सुबह पैदल कहीं जा रहा था। सलोन-प्रतापगढ़ मार्ग पर अनुरुद्धपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।

जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गाड़ी और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें