फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी व दो मासूम बेटे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में एक बार फिर कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डीह सीएचसी में एंटीजन जांच में मां उसकी बेटी व दो मासूम बेटे कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

एक ही घर में चार केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया। चारों मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिलेभर में टीमों ने पहुंचकर 1217 लोगों की कोरोना की जांच की।
जांच में डीह सीएचसी में एंटीजन जांच में परशदेपुर के वार्ड संख्या चार की रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित मिली। उसकी 10 साल की बेटी और चार व छह साल के बेटे भी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

चारों संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। बताया कि जिले में पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। भीड़ में जाएं तो मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें