फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फसल व ट्रैक्टर में लगाई आग, गांव में फोर्स तैनात

Sat, 25 Mar 2023 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जमीन का विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी में बदल गया। बवाल की सूचना पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने बवालियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। फायरब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : कटरागुलाबसिंह के पूरे सुखदेव गांव में दो पक्षों में विवाद के दौरान जलाया गया ट्रैक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन का विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी में बदल गया। बवाल की सूचना पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी ने बवालियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। फायरब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव सदुल्लापुर गांव निवासी छोटे बाबू यादव व पड़ोसी धर्मेन्द्र यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान करते हुए तहसील भेज दिया।

 

 

आरोपी सदर तहसील में जमानत कराने पहुंचे। इस दौरान छोटे बाबू यादव के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर में किसी ने आग लगा दी। दूसरे पक्ष से धमेंद्र व अरविंद का छप्पर भी किसी ने आग के हवाले कर दिया। जिसे लेकर फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि बीते बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर पत्थरबाजी भी की थी। शनिवार को मारपीट की घटना में छोटे बाबू यादव के बेटे अंकित व अंशु को चोट लगी, जबकि कुछ लोग घायल हुए थे। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि बवाल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें