राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में बेल्हा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। जिले में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया।
श्रीराम जन्म महोत्सव के अवसर पर 22 और 23 मार्च को अयोध्या स्थित राम की पौड़ी पर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। बालकों की टीम में निहाल अग्रहरि, मो. सलीम, मो. कलीम, श्रेष्ठ शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर विपक्षी खिलाड़ियों को हराकर स्वर्णपदक जीता। बालिकाओं में लवली मिश्रा, बबीता, अराधना शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्णपदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश की बेस्ट 8 रैंकिंग की टीमों का प्रतिभाग कराया गया था। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ ने जौनपुर को हराया। वहीं बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ ने कानपुर को हराया। शुक्रवार को खिलाड़ियों के प्रतापगढ़ पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कोच अजय सिंह मौजूद रहे।