फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते टले 400 से ज्यादा ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर के बीच सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में अब तक 400 से ज्यादा ऑपरेशन (सर्जरी) टाले जा चुके हैं। डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में हर दिन सौ के करीब ऑपरेशन होते थे, मगर अब केवल जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के ही ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की महिला विंग में ऑपरेशन के दूसरे दिन एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। इसके कारण सोमवार और मंगलवार को ओपीडी लॉक कर दी गई। इस बीच पुरुष विंग के सर्जिकल वार्ड में ऑपरेशन के बाद भर्ती एक मरीज की दूसरे दिन मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। इस वजह से मंगलवार और बुधवार को ऑपरेशन थियेटर को लॉक कर दिया गया।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 30 मरीजों के ऑपरेशन होते थे। दो दिनों तक ओटी लॉक होने के कारण ऑपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। अतिगंभीर मरीजों के लिए किसी तरह व्यवस्था की गई है। बाकी मरीजों को ऑपरेशन के लिए समय दे दिया जा रहा है। वहीं पुरुष विंग के सीएमएस डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ओटी को लॉक करवा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को ओटी को साफ कराया जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन सेवा बहाल की जाएगी। उन्होने बताया कि हर दिन अस्पताल में 40 से 60 मरीजों के ऑपरेशन होते थे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गंभीर और जरूरी मरीजों के ही ऑपरेशन किए जाएंगे। हालांकि, पहली और दूसरी लहर की तुलना में इस बार ऑपरेशन एकदम बंद नहीं किए गए हैं।
संक्रमण को देखते हुए मरीजों के साथ अब तीमारदारों को भी आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मरीज के साथ वार्ड में आने वाले तीमारदारों को भी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर्यदेश दीपक का कहना है कि पहली और दूसरी लहर में स्थिति ज्यादा गंभीर थी। पहली लहर में लॉकडाउन भी लग गया था।
ओपीडी भी बंद कर दी गई थी। केवल इमरजेंसी मरीजों का इलाज किया जा रहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। तीसरी लहर में ओपीडी चल रही है। सतर्कता बरतते हुए ऑपरेशन से पहले मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है, रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही ऑपरेशन किया जा रहा है।
महिला विंग में ओटी सेवा बहाल कर दी गई है। पुरुष विंग में बृहस्पतिवार से ऑपरेशन किए जाएंगे। हालांकि सर्जरी से पहले मरीजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही सर्जरी की जा रही है। पॉजिटिव आने पर सर्जरी रोक दी जा रही है। सामान्य ऑपरेशन के लिए कुछ दिनों का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. आर्य देश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें