फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अगस्त को पहुंचेंगे सिमरनजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ओलंपिक हॉकी में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले सिमरनजीत सिंह 20 अगस्त को अपनी जन्मभूमि पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए परिवार वालों ने ही नहीं बल्कि शहर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

मझोला के मझारा फार्म के रहने वाले इकबाल सिंह के बेटे सिमरनजीत सिंह ने टोक्यो में आयोजित ओलंपिक हॉकी में देश को कांस्य पदक दिलाया है। लगातार उनके सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिलेवासियों को उनकी जीत के बाद उनके पीलीभीत आवागमन का इंतजार था। जो अब 20 अगस्त को पूरा हो रहा है। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद सिमरनजीत पीलीभीत अपने जन्मभूमि पहुंचेंगे। पिता का इकबाल सिंह ने बताया कि वह लखनऊ से 20 अगस्त को साढ़े नौ बजे पीलीभीत पहुंचेेंगे। जहां से वह सीधे नकटादाना चौराहा पर स्थित सिटी पैलेस जाएंगे। जहां उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी और उनके पदाधिकारियों की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद वह परिवार वालों के साथ मझोला कस्बे में पहुंचेंगे। जहां कस्बे के व्यापारी और सम्मानित नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह मझोला में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाएंगे। इधर, बेटे की आने की खुशी में मां मंजीत कौर, दादी गुरुजीत कौर और अन्य परिवार के लोगों ने उसके स्वागत के लिए घर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं उस दिन जश्न के लिए पार्टी और ढोल नगाड़े का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। वह परिवार वालों के साथ करीब पांच दिन बताएंगे। इसके बाद वह अपनी कर्मभूमि पंजाब लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें