फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए चलेगा ऑपरेशन न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फरियादियों को इंसाफ दिलाने को लेकर जिले में नवागत एसपी के द्वारा एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिसका नाम ऑपरेशन न्याय रखा गया है। इसके जरिए लंबे समय से लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण कराने की कवायद की जाएगी। ताकि कोर्ट में जल्द चार्जशीट पहुंचने से फरियादियों को इंसाफ मिल सके। इसके लिए थानों में लंबित चल रही विवेचनाओं का रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले का सप्ताह भर पहले एसपी के पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी दिनेश कुमार पी एक्शन मूड में आ गए हैं। कुछ थानों का निरीक्षण करने के बाद वह लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी की थी। इसलिए अब उन्होंने फरियादियों को न्याय और पुलिस के प्रति आमजन के बीच पारदर्शिता लाने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि इस अभियान को उनके द्वारा सभी जिले में चलाया गया है। जिसका एक बेहतर परिणाम निकलकर आया। इससे पीड़ित भी पूरी तरह संतुष्ट हुए थे। लंबित विवेचनाओं के मामले में स्वयं भी अपने स्तर से छानबीन करेंगे। साथ ही विवेचक और मुकदमा वादी दोनों से बातचीत की जाएगी। मौके पर मौजूद थानेदार, सीओ स्तर के अधिकारी विवेचना के निस्तारण में विवेचक की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अटकी विवेचना की वजह से फरियादियों को समय से इंसाफ नहीं मिल पाता है। ऐसे में लंबित मुकदमे को लेकर वादी के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिलता है। ऐसे में विवेचक और वादी का आमना-सामना होने पर संबंधित मुकदमे के बारे में वादी जानकर संतुष्ट होगा। साथ ही विवेचक द्वारा लंबित केस का निस्तारण कर चार्जशीट लगाकर कोर्ट में भेजे जाने से वादी को जल्द इंसाफ मिल पाएगा। ऐसे में ऑपरेशन न्याय चलकर लंबित विवेचना का निस्तारण करने के साथ ही वादी को इंसाफ दिलाने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही विवेचनाओं को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें