फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी में मैथिल ब्राह्मण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना और आरोपी गिरफ्तार न हो पाने की वजह से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मैथिल ब्राह्मण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में इस मुद्दे पर आक्रोश व्यक्त किया। खुलासा जल्द नहीं होने पर आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस को भी कार्रवाई के लिए कुछ मौका दिया जाए अगर खुलासे में देरी होती है तो समिति के पदाधिकारी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। इस विषय में सांसद वरुण गांधी को भी अवगत कराया गया है। समिति के अध्यक्ष हरदेव शर्मा और जिला मंत्री श्याम बिहारी शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र शर्मा दीनदयाल शर्मा, भगवान दास शर्मा, रामदास शर्मा, हरदेव शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, बाबूराम शर्मा, पंकज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें