फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने 54 सचिवों को अनुशासनिक कार्रवाई के दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत भवनों निर्माण में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के 54 ग्राम पंचायत सचिवों को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए नोटिस दिया है। तीन दिन में संतुष्ट जवाब नहीं देने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सात ब्लॉक है। सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें 54 ग्राम पंचायत सचिवों की निर्माण में लापरवाही मिली है। इस पर डीपीआरओ ने सभी को अनुशासनिक कार्रवाई से पहले कारण बताओ तीन दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया है। इसमें अमरिया के 11, ललौरीखेड़ा के चार, बिलसंडा के नौ, बीसलपुर के छह, मरौरी के पांच, पूरनपुर के 11, बरखेड़ा के आठ ग्राम पंचायत सचिव शामिल है। निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया है। अगर तीन दिन में संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया, तो कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह कार्रवाई बड़ी बार इतने सचिवों पर एक साथ की जा रही है।
ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवनों प्रगति काफी खराब मिली है। लगातार पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर निर्देश जारी किए गए। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। इस पर 54 ग्राम पंचायत सचिवों को तीन दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए है। - उपेंद्र राज सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें