पीलीभीत। सरकारी राशन की दुकान फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर लेने वाले कोटेदार के खिलाफ डीएम ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए है। कक्षा पांच पास कोटेदार ने फर्जी कक्षा आठ की फर्जी मार्कशीट लगाई थी। शिकायत मिलने पर जांच में मामला सही निकला था।
ललौरीखेड़ा विकासखंड के गांव गौछ निवासी कोटेदार मंसूर अहमद कक्षा पांच पास है। इसके बाद भी राशन की दुकान लेने के लिए कक्षा आठ की फर्जी मार्कशीट बनवा ली थी। इससे उनको राशन की दुकान मिल गई। इस मामले की शिकायत पूर्व प्रधान ने साक्ष्यों के साथ डीएम से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन बीएसए से कराया गया। इसमें संबंधित मंसूर अहमद मात्र कक्षा पांच पास निकला। जबकि आरोपी
ने राशन की दुकान लेने के लिए कक्षा आठ की फर्जी दस्तावेज लगातार राशन की दुकान ली थी।
डीएम आरोपी कोटेदार के खिलाऊ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश जारी किए है। इसके अलावा दुकान का भी लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि कोटेदार के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायत मिली थी। सत्यापन में फर्जी पाए गए है। दुकान का लाइसेंस निरस्त और संबंधित के खिलाफी एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए है।