फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के दुराचार के आरोपी को भेजा जेल

Sat, 09 May 2015 11:51 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से हुए दुराचार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी के मेडिकल में उसकी स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को घर से दुकान पर सामान लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी को मोहल्ले के ही युवक ने घर के अंदर खींच लिया। आरोप है युवक ने उसके बंधक बनाकर दुराचार किया। शाम को किशोरी के पिता ने उसे युवक के घर से बरामद कर सूचना पुलिस को दी थी। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए पीलीभीत भेजा था। मेडिकल में डाक्टरों ने उसकी स्लाइड बनाकर जांच को भेजी है। इधर, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर दुराचार और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें