पीलीभीत। विकास खंड के बरखेड़ा की ग्राम पंचायत कबूलपुर में विकास कार्य में हेरफेर को लेकर सोशल ऑडिट टीम से जांच कराई गई थी। टीम ने जांच रिपोर्ट डीडीओ को सौंप दी है।
गांव कबूलपुर में विकास कार्यों में बड़ा घपला होने की शिकायत की गई है। इस पर गांव में सोशल ऑडिट टीम को भेजा गया था। ग्रामीणों के अनुसार 17 लाख का घपला होना बताया जा रहा था। अफसर बजट को लेकर अभी कुछ बता नहीं रहे है। जिला सोशल ऑडिटर कॉआडिनेटर विजय गंगवार ने बताया कि कबूलपुर गांव में विकास कार्य का ऑडिट किया जा रहा है। बजट का दुरुपयोग होना भी पाया गया। पुराने कामों को दिखाकर बजट निकाला जाना मिला है। जबकि कच्चे काम का बजट निकाला गया है। कई साल पहले खड़ंजा डाला गया था। उसका भी बजट निकाला गया है। टीम ने मौके पर एकत्र ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए।
सोशल ऑडिट टीम की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर गबन का पता चलेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। - हवलदार, डीडीओ