फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने भारत सीमा के सभी नाके खोलने का लिया निर्णय

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत में कोविड-19 के चलते पिछले करीब 18 माह से बंद भारत-नेपाल के 20 नाकों को नेपाल सरकार ने खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कानून न्याय संसदीय मामलों के मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि काठमांडू में मंगलवार को हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा 22 मार्च 2020 से बंद भारत-नेपाल की गौरीफंटा-धनगढ़ी, गड्ढा चौकी-बनबसा समेत 20 नाकों को पहले की तरह आवागमन के लिए खोलने का निर्णय लिया है। बॉर्डर खुलने की खबर से दोनों देशों के लोग काफी खुश हैं। अभी नेपाल गृह मंत्रालय की ओर से आदेश जारी न होने की वजह से आवागमन सुचारु नहीं हो सका। संवाद

जल्द शुरू होगा खखरौला बॉर्डर से आवागमन

तिकुनिया। नेपाल से भारत का आवागमन शुरू होने की सूचना से सीमा में भारत के कस्बाई बाजारों के व्यापारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

तिकुनिया नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग टीटू, महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन शुरू हो जाने से तिकुनिया और बेलरायां कस्बे के बाजारों में रौनक लौट आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें