बता दें कि अखिलेश यादव आज यानी गुरुवार को मुजफ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बुढ़ाना में आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में बुढ़ाना, चरथावल और शामली विधानसभा क्षेत्र से समर्थक पहुंचे हैं। मंच पर पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, एमएलसी रामकुमार कश्यप, संयोजक सुधाकर कश्यप अतुल प्रधान मौजूद हैं। इससे पहले बुधवार देर रात तक सपा व कश्यप नेता महासम्मेलन की सफलता के लिए कश्यप व सपा नेता जी-जान से जनसंपर्क में जुटे रहे।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
जिले में तीन स्थानों पर पार्किंग
कश्यप महासम्मेलन में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आने वाली भीड़ को लेकर उन्होंने बड़ौत रोड, कांधला रोड़ व गऊशाला रोड पर पार्किंग स्थल बनाए हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे से गुजरने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्जन किया गया है।