फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीतु की कामयाबी से जश्न का माहौल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: रीतु सिरोही, जिन्होंने यूपी पीसीएस में 50 वीं रैँक पाई। रीतु मूलरूप से मेरठ निवासी है ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रीतु ने 50 वीं रैंक हासिल की, बनेगी एसडीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रीतु सिरोही ने पहली बार में ही यूपी पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। शादी के सात साल बाद उसने अपनी मेधा का परिचय दिया है। वह अपनी सफलता में पति अंकुश मान का मुख्य सहयोग मानती है। रीतु की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ और इसके बाद की पढ़ाई इलाहाबाद में हुई है।
विज्ञापन

जोश और जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। मेरठ निवासी रीतु की शादी अमीननगर में सात साल पहले अंकुश मान के साथ हुई थी। रीतु के एक बेटा है। बेटे की परवरिश के चलते उसने शुरू में परीक्षा नहीं दी। बेटा जब थोड़ा बड़ा हो गया, तो उन्होंने 2018 की परीक्षा में सफल होने का निश्चय किया। पहली बार परीक्षा दी और सफलता प्राप्त करते हुए 50 वीं रैंक हासिल की। उन्हें एसडीएम बनने का अवसर मिलेगा। रीतु सिरोही अपनी इस सफलता से बेहद खुश है और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने पति को देती है। रीतु की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ की और इसके बाद एनआईटी इलाहाबाद की है। वह इस समय ऑनलाइन एजूकेशन भी दे रही है। वह जिला पंचायत सदस्य अमीननगर निवासी जोगेंद्र उर्फ काला के भतीजे अंकुश मान की पत्नी है। उनके पति होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। इस सफलता के बाद उनके घर और गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें