फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा के प्रयोग पर गर्व करें

विज्ञापन
राज एकेडमी शाहपुर में हिंदी विषय पर हुई प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हिंदी भाषा के प्रयोग पर गर्व करें
विज्ञापन

शाहपुर। राज एकेडमी में हिंदी सप्ताह के अवसर पर हिंदी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, कविता, सुंदर रचना तथा मनभावन नारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग किया। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव ने कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो पढ़ने लिखने व बोलने में हम को अच्छी लगती है। इसमें एक खूबी यह भी है कि यह अन्य भाषा को भी आसानी से अपने में आत्मसात कर लेती है। संस्था प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इस पर हमें गर्व होना चाहिए। इसलिए इसे मनाने के लिए हमें किसी विशेष दिन या सप्ताह की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजेता बच्चों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें