फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी तक निकाली मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सालासर बालाजी धाम समिति द्वारा निकाली गई ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री सालासार बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे और श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति के लिए मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा लगभग छह किमी लंबे मार्ग से गुजरी। कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आरएसएस के जिला प्रचारक निपेंद्र व जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप, भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, सुनील अग्रवाल, मनीषा तायल, पूनम शर्मा ने शुभारंभ किया।
यात्रा हनुमान चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी से होते हुए पचेंडा रोड स्थित श्री सालासार धाम पहुंची। यात्रा के दौरान अनिल प्रकाश और अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा की। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। यात्रा में शामिल श्री बालाजी धाम के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, प्रचार मंत्री हिमांशु गर्ग, दिनेश कुमार, ब्रजमोहन वर्मा, विपुल गर्ग, पवन गोयल, डॉ. कमल गुप्ता, अजय मित्तल, नितिन तायल और धीरज बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें