फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिक सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक वार पंजीकृत चिकित्सकों की सूची तैयार करने के बाद झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरकाजी में छापा मारकर जांचकी। यहां पर करीब छह झोलाछापों के क्लीनिकों को सील किया गया है। जबकि एक को नोटिस देकर प्रमाण-पत्र दिखाने के आदेश दिए हैं। टीम की छापेमारी से झोलाछापों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सूची में 25 चिकित्सक पंजीकृत हैं। इनके अलावा अन्य सभी अवैध रूप से नीम-हकीमगिरी कर रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुरकाजी से झोलाछापों के खिलाफ अभियान की शुरुआत कर दी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके चोपड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने डॉ. विजय माल्यान खादर रोड, डॉ. राजवीर सिंह, लक्सर रोड और बराबर में ही एक्स-रे सेंटर, डॉ केपीएस गंगल, डॉ. संध्या, डॉ. शायना परवीन के क्लीनिक पर छापेमारी की। चिकित्सकों के पास कागजात नहीं होने के कारण क्लीनिक सील कर दिए गए। टीम की छापेमारी से झोलाछापों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा एनसी विश्वास चिकित्सालय पर में कागजात न मिलने पर नोटिस थमाया गया है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि झोलाछापों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। टीमें लगाकर ब्लॉक वार कार्रवाई की जाएगी। झोलाछापों की दुकानें बंद करने के साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

शायना-संध्या के क्लीनिक कब खुले
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरकाजी में छापा मारा तो डॉ. शायना परवीन और डॉ. संध्या के क्लीनिक दूसरी बार सील किए गए। बता दें कि पुरकाजी में मिले भ्रूण प्रकरण के बाद दोनों के क्लीनिक सील करने के साथ ही विभाग ने इनके खिलाफ पुरकाजी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जबकि शनिवार को हुई छापेमारी में इनके क्लीनिक खुले मिले। इससे पुलिस के साथ विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन


कस्बे के बाहर कार्रवाई, भीतर छोड़ा
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए है। क्योंकि टीम ने कस्बे के बाहरी हिस्से में छापेमारी कर छह क्लीनिकों पर तालाबंदी की है, जबकि कस्बे के भीतर नीम-हकीमों की भरमार है। इन पर कार्रवाई करने से विभाग गुरेज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें