फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
साईधाम मंदिर पर फल वितरित कर प्रधान मंत्री का जन्मदिन मनाते भाजपा महिला मांर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। नरेंद्र मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा किया है। वहीं मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भी मनाया गया। जनपद में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ संदीप शर्मा ने अंबेडकर भवन सरवट में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। जिसके माध्यम से मरीजों को दवाइयां दी गईं। इसी क्रम में जनपद के 154 बूथों पर नि:शुल्क टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बिरालसी में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह रावल के नेतृत्व में मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर मनाया। इस मौके पर 71 किसान व 71 जवानों सैनिक को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधरोपण के कार्यक्रम हुए। जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदरपाल द्वारा अनाथालय, वृद्धा आश्रम दयालपुर खतौली में फल वितरित किए गए। मौके पर जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कत्यायन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, नितिन मलिक, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री रेणु गर्ग, वैभव त्यागी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर भोपा रोड पर पौधरोपण करते जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें