फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी की परीक्षा में 598 रहे गैरहाजिर, चार परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन

विज्ञापन
परीक्षा के बाद परीक्षा केद्र से बाहर आते पीजीटी परीक्षार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पीजीटी की परीक्षा में 598 रहे गैरहाजिर, चार परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित परास्नातक प्रवक्ता परीक्षा (पीजीटी) की परीक्षा में पहले दिन 598 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। बुधवार को भी परीक्षा चार सेंटरों पर कराई जाएगी।
पीजीटी की परीक्षा के लिए में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। मंगलवार को परीक्षा दो पाली में हुई। सुबह की पाली में चारों केंद्रों पर डीएवी इंटर कॉलेज ए व बी ब्लाक, जीआईसी, एसडी इंटर कॉलेज में 1687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1360 ने परीक्षा दी। 327 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, संगीत, गायन की परीक्षा हुई। दोपहर को दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, मनोविज्ञान आदि विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में 1527 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1256 परीक्षार्थी पेपर देने आए। 271 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 598 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 82.18 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार को भी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

पीजीटी की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइज की व्यवस्था भी की गई थी। सिटिंग प्लान भी नियमों के तहत बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें