फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुरादाबाद में पति के डांटने पर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 11 Oct 2021 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला चम्पा देवी(25) मूंढापांडे के नवाबपुरा गांव निवासी थी। बताया जा रहा है कि चम्पा का अपनी चचेरी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब पति रामवीर सिंह ने भी चम्पा को ही डांट दिया था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में पति के डांटने पर एक महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला चम्पा देवी (25) मूंढापांडे के नवाबपुरा गांव निवासी थी। बताया जा रहा है कि चम्पा का अपनी चचेरी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब पति रामवीर सिंह ने भी चम्पा को ही डांट दिया था।

रविवार रात पति के डांटने से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। उसने घर में उल्टियां की तो परिजनों ने पूछताछ की। तब उसने जहर खाने की बात कही, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन चम्पा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें