संभल के मिलक भारतल निवासी आनंद कुमार उर्फ गुड्डू की हत्या उसके सगे बहनोई मित्रपाल ने 80 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने बहनोई और तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि बहनोई अपने इकलौते साले की छह बीघा हथियाना चाहता था।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि 19 सितंबर को मित्रपाल ने कॉल करके आनंद को संभल के खगूपुरा गांव स्थित शराब के ठेके पर बुला लिया था। ठेके पर पहले से अबरार, सुदेश और गुलाम मुहम्मद मौजूद थे। सभी ने ठेके पर शराब पी थी।
इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर आरोपी सोनकपुर थाना क्षेत्र के अजमदपुर ज्योडारा गांव की ओर चले गए थे। यहां गन्ने के खेत में आनंद उर्फ गुड्डू को उतारकर अबरार ले गया। इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मोबाइल को भी आरोपियों ने जला दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।