फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार : लखनऊ-बनारस के लिए ट्रेनों में सैकड़ों सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली, भैयादूज, छठ पूजा आदि त्योहारों के मौके पर यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोचों में सीटें फुल हो चुकी हैं और लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में सेकेंड सीटिंग में बेहद कम यात्रियों ने बुकिंग कराई है। इसके चलते कई ट्रेनों के सेकेंड सीटिंग कोच में सैकड़ों सीटें लखनऊ और बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए खाली हैं।
विज्ञापन

जिन यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे यात्री इन ट्रेनों के सेकेंड सीटिंग कोच में आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं। वहीं बिहार के लिए स्थिति एकदम विपरीत है। बनारस से आगे बिहार तक जाने वाली ट्रेनों में लोग फर्श पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं। श्रमजीवी, अवध-असम, सप्तक्रांति, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में 13 नवंबर तक कोई सीट खाली नहीं है। जबकि दीपावली चार नवंबर और छठ पूजा 13 नवंबर को है।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे दस से अधिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चला रही है। दीपावली-छठ पूजा से पहले कुछ और ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-बनारस में इन ट्रेनों में खाली हैं सीटें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
04650 सरयू यमुना एक्सप्रेस
04266 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस
03010 दून एक्सप्रेस
05012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
02232 लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल
01818 मेरठ सिटी-लखनऊ सुपरफास्ट
01674 बनारस फेस्टिवल स्पेशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें