फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की फर्जी मुहर, लोगो लगे दस्तावेज मिलने से हड़कंप

Thu, 21 Dec 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
विज्ञापन
Indian Army
विज्ञापन
ट्रक में अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे आरोपियों के कब्जे से मिले दस्तावेज पर सेना की फर्जी मोहर और लोगो लगा मिलने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह बरामद दस्तावेजों को दिखाकर दिल्ली, गाजियाबाद पुलिस को चकमा देकर मुरादाबाद पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस को अंदेशा यह भी है कि अन्य शराब तस्करों या अवैध धंधों से जुड़े लोगों के पास भी इस तरह के कागज हो सकते हैं। 

इस संबंध में सेना के हेड क्वार्टर को भी सूचना एक रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। जिससे की गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी हो सके। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


बरामद कैंटर दिल्ली की एक ट्रैवल्स एजेंसी का बताया जा रहा है, इस संबंध में जांच की जा रही है। सेना के हेड क्वार्टर से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में संगीन धाराएं लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें