फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में बस चालक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रामगंगा पुल के नीचे बस चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक एक अन्य चालक के साथ नेपाल से बस लेकर चंडीगढ़ लौट रहा था। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें मिलीं हैं और लीवर फट जाने की वजह से मौत हुई है। हालांकि चालक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। बस और दूसरे चालक के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बस चालक सूरजपाल सिंह (60) मूल रूप से संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव के निवासी थे। वे 16 वर्षों से पत्नी कांति देवी, बेटे भुवनेश और बेटी पूजा के साथ चंडीगढ़ में रहते थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर को सूरजपाल सिंह एक अन्य चालक के साथ चंडीगढ़ से बस लेकर नेपाल गए थे। उनकी आठ नवंबर को फोन पर अपने बेटे भुवनेश से बात हुई थी। इसके बाद से सूरज का मोबाइल बंद था। मंगलवार को सूरजपाल सिंह का शव कटघर पुलिस को रामगंगा पुल के नीचे पड़ा मिला था। उनकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान हुई थी। सूचना मिलते पर परिजन मुरादाबाद पहुंचे और शव देखकर मृतक की पहचान सूरज पाल के रूप में की। सूरज के भाई छत्रपाल ने हत्या की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि अभी वह अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद केस दर्ज कराने को तहरीर देंगे। अभी तक बस और दूसरे चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें मिलीं हैं। हालांकि अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि उनका एक्सीडेंट कहां हुआ था। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें