फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम पुल पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम पुल पर जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बुधवार को हॉट मिक्स मशीन का चालक मशीन लेकर जा रहा था। इस बीच वह राम-रहीम पुल के बीचोंबीच मशीन को खड़ा कर कहीं चला गया। कुछ ही देर में पुल पर जाम लग गया। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। जरा सी देर में ही पुल के दोनों ओर से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में जाम की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस पुल पर पहुंची, जहां पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाया। बाद में मशीन का चालक भी आ गया और मशीन लेकर चला गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें